Monday 25 December 2017

घर में तुलसी का पौधा


तुलसी का पौधा कब लगाना चाहिए ? तुलसी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए?  तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए ? तुलसी का पौधा लगाने की विधि तुलसी पूजा विधि तुलसी के पौधे की देखभाल तुलसी के पौधे की जानकारी तुलसी का पौधा कहा लगाए ?
 अधिकांश हिन्दू परिवारों में
तुलसी का पौधा  लगाने की परम्परा प्राचीन काल से ही चली आ रही है। शायद ही कोई ऐसा हिन्दू घर होगा जहाँ तुलसी का पौधा  ना लगा हो। तुलसी के पौधे को एक तरह से देवी लक्ष्मी का रूप माना गया है। कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी की पूजा-अर्चना होती है, उस घर के ऊपर देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। ऐसा भी माना जाता है कि जिस स्थान पर तुलसी का पौधा होता है वहाँ भगवान विष्णु का निवास होता है।
शास्त्रों में तुलसी को पूजनीय, पवित्र और देवी स्वरूप माना गया है। इस कारण यदि आपके घर में भी तुलसी का पौधा  हो तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए नहीं तो आपको लाभ की जगह नुकसान भी हो सकता है। यदि आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो आप पर सभी देवी देवताओं की कृपा सदैव बनी रहेगी।
तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए ?
वास्तु शास्त्र के अनुसार हर पौधे को लगाने की एक निश्चित दिशा होती है। यदि हम किसी पौधे को वास्तु शास्त्र में बताई गयी दिशा के अनुसार लगाते हैं तो हमें कभी भी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
अगर वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में तुलसी का पौधा  उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए क्योंकि माना जाता है इस दिशा में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में बरकत बनी रहती है और घर में आने वाली लक्ष्मी टिकती है।
तुलसी का पौधा कब लगाना चाहिए
तुलसी का पौधा कब लगाना चाहिए ? ..  जिससे हमारा तुलसी का पौधा सूखे नहीं। अक्सर देखने में आता है कि तुलसी का पौधा लगाने के बाद जल्दी ही सूख जाता है। ऐसे में हमारे मन में सवाल उठता है कि आखिर तुलसी का पौधा कब लगाना चाहिए ?आज हम आपको तुलसी का पौधा लगाने की विधि  बताएँगे जिससे आपकी यह समस्या समाप्त हो जाएगी कि आखिर तुलसी का पौधा कब लगाना चाहिए ।
 नीचे वेबसाइट पर एक बार जरूर visit करें
Website Link : http://yormukund.wordpress.com/
तुलसी का पौधा Tulsi ka Paudha तभी लगाना चाहिए जब बहुत ज्यादा गर्मी या सर्दी ना हो। बहुत ज्यादा गर्मी या बहुत ज्यादा सर्दी में तुलसी का पौधा  लगाने से यह अक्सर सूख जाता है। इसे आप बरसात के समय लगा सकते हैं।
तुलसी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए ?
अगर आप सोच रहे हैं कि तुलसी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए ..तो अगर मुहूर्त की बात करें तो इसे किसी रविवार के दिन लगाना शुभ होता है। इसे आप किसी गमले में भी उगा सकते हैं। ध्यान रहे मिट्टी उपजाऊ ही होनी चाहिए।
अक्सर आपने देखा होगा कि हम अपने तुलसी के पौधे की देखभाल सही तरह से करते हैं फिर भी तुलसी का पौधा  सूख जाता है। माना जाता है कि इस तरह तुलसी का सूख जाना घर के लिए अशुभ होता है। यह घर में आने वाली किसी मुसीबत का संकेत भी हो सकता है। कहा जाता है इस तरह तुलसी सूखकर घर में आने वाली मुसीबत का संकेत देती है।
यदि तुलसी का पौधा सूख जाए तो क्या करना चाहिए ?
 हम आपको बताएँगे कि यदि घर में तुलसी सूख जाए तो क्या करना चाहिए। कभी कभी ऐसा होता है कि हमारे घर में लगा तुलसी का पौधा  सूख जाता है। यदि घर में तुलसी सूख जाए तो उसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए और उसके स्थान पर एक दूसरा तुलसी का पौधा  लगाना चाहिए। माना जाता है कि सूखा हुआ तुलसी का पौधा घर में नहीं रहना चाहिए। यदि घर में सूखा हुआ तुलसी का पौधा होगा तो यह घर में होने वाली बरकत में बाधा उत्पन्न करेगा। इसलिए घर में सूखा हुआ तुलसी का पौधा भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

 नीचे वेबसाइट पर एक बार जरूर visit करें
Website Link : http://mukundnandan.wordpress.com/
 Get Solutions For Your Personal & Familiar Life Problems Through Astro-Tantra & Vastu By - Mukund//.
Contact or whatsApp : 09334534189
or Visit -
Ujwal Bhavishya Darshan
Jyotish Tantra Vastu
Shodh Sansthan
Khetari Nehru Nagar
Arrah - 802301
Bhojpur, Bihar.

No comments:

Post a Comment