Sunday, 7 January 2018

ऊंचाई चौखटों की

*वो कागज की दौलत ही क्या*
           *जो पानी से गल जाये और*
             *आग से जल जाये*

         *दौलत तो दुआओ की होती हैं*
            *न पानी से गलती हैं*
              *न आग से जलती हैं...*                                                                                                        * ✍....
ऊंचाई चौखटों की लाख बढ़ा लीजिये,

कद तो इंसानियत से ही बढती है
*👌डाली से टूटा फूल फिर से*🌹
 *लग नहीं सकता है🌿*
         *🍃मगर🌾*
*डाली मजबूत हो तो उस पर* 🍀
      *नया फूल खिल सकता है🌼*
*उसी तरह ज़िन्दगी में*🍁
             *खोये पल को ला नहीं सकते🌻*
      *🌸 मगर🌺*
*हौसलें व विश्वास से* 
          *आने वाले हर पल को*🌴 
              *खुबसूरत बना सकते है* ✨

*सड़क कितनी भी साफ हो*
  *"धूल" तो हो ही जाती है,*

*इंसान कितना भी अच्छा हो*
    *"भूल" तो हो ही जाती*

*"मैं अपनी 'ज़िंदगी' मे हर किसी को*
    *'अहमियत'* देता हूँ...
              क्योंकि
जो *'अच्छे'* होंगे वो *'साथ'* देंगे
                और
जो *'बुरे'* होंगे वो *'सबक'* देंगे...!!

       जिंदगी जीने के लिए
     *सबक* और *साथ*
       दोनों जरुरी होता है।
*🌴🌲💫🌲🌴*
 *"जीवन की हर समस्या ट्रैफिक की "लाल बत्ती" की तरह होती है,*
*यदि हम "थोड़ी देर" प्रतीक्षा कर लें, तो वह हरी हो जाती है..*

🌹💐🌹 *ॐ नमः शिवाय* 🌹💐🌹
 *🙏🏻 ............ *नेक लोगों की संगत से*
*हमेशा भलाई ही मिलती हे,*
*क्योंकि....*
*हवा जब फूलो से गुज़रती हे,*
*तो वो भी खुश्बुदार हो जाती हे.*
Get Solution For Your Personal & Familiar Life Problems Thhrough Astro-Tantra & Vastu By Your Mukund Nandan .. Contact/whatsApp : 09334534189
🍁🍁 Aapke Liye Anya Mahatva-Purna Jankari Yanha Bhi Hai -
🔱  Clik Karne Yanha 👉 http://mukundnandan.blogspot.com
🔱 Aur Yanha 👉 http://yormukund.wordpress.com
🔱  Aur Yanha 👉 http://yormukund.blogspot.com
🔱  Aur Yanha 👉 http://facebook.com/mukund.nandan
Add.:
Jyotish Tantra Vastu Shodh Sansthan
(Ujwal Bhavishya Darshan)
Khetari Nehru Nagar
Arrah - 802301
Bhojpur, Bihar.
Ph/whatsApp.-09334534189

Friday, 5 January 2018

भौतिक,दैहिक, आत्मिक सुख

जिंदगी में समस्या से छुटकारा पाने के लिये साधना .. साधना याने किसी एक लक्ष्य को साध लो, याने जब तक हम किसी लक्ष्य को पूरा ना कर ले,तब तक हार नही मानें। हमारे जीवन मैं हम इधर उधर भटककर इधर उधर की राय लेकर निर्धारित लक्ष्य से भटक जाते है, और निराश होकर अंगूर खट्टे हैं कहकर मन को शांत कर देते हैं।  हम सबमे एक ज्वाला, एक आग हैं हम उस कोयले की तरह है जो अंदर से धधक रहा पर ऊपर राख है, बस वो राख हट जाए तो हम आज भी आग हैं ।

    आप सभी को महाभारत का वो किस्सा तो याद होगा जब मछली की आंख में बाण मारकर बेधना था ,सभी मछली को देख रहे थे लेकिन अर्जुन का लक्ष्य मछली नही वरना मछली की आंख था अर्जुन ने मछली की आंख को साध लिया और वो जीत गया।

     आप नही जानते कि साधना क्रिया से हम कितनी शक्ति, कितनी ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं।
साधना क्रिया से हम भगवान तक को प्राप्त कर सकते है। भौतिक,दैहिक, आत्मिक सुख प्राप्त कर सकते हैं।

      

प्रकृति ने प्रत्येक की शारीरिक, भावनात्मक अथवा मानसिक – कष्ट को सहन करने की शक्ति अलग अलग दी है। जीवन में कभी-कभी हम ऐसी परिस्थितियों का सामना करते हैं जो कष्टदायक होती हैं । यह परिस्थिति पीडादायक वैवाहिक संबंध से लेकर प्रियजनों को खो देने जैसी कुछ भी हो सकती है । 

      कुछ लोग जरा से दर्द को असहनीय बना देते और कुछ लोग असहनीय दर्द को हँसते हँसते स्वीकार कर लेते हैं ।

जब हम साधना सिद्धि करते है तो हमे दर्द का अहसास नही होता । बड़े से बढ़ा दर्द सहनीय हो जाता है।

जब हम साधना सिद्धि में सफल होने लगते हैं तो प्रकृति का पूर्ण आशीर्वाद हम तक आने लगता हैं, हमे धूप, छांव, सर्दी, गर्मी, आंधी ,तूफान, बर्फ आदि का कोई असर नही होता ।आपने देखा होगा कि आज भी कई सन्त,मुनि, ब्रह्मचारी आदि जो तप साधना करते वो इस भयंकर सर्दियों में भी हिमालय पर साधना करते है ।

*नेक लोगों की संगत से*
*हमेशा भलाई ही मिलती हे,*
*क्योंकि....*
*हवा जब फूलो से गुज़रती हे,*
*तो वो भी खुश्बुदार हो जाती हे.*
Get Solution For Your Personal & Familiar Life Problems Thhrough Astro-Tantra & Vastu By Your Mukund Nandan .. Contact/whatsApp : 09334534189
🍁🍁 Aapke Liye Anya Mahatva-Purna Jankari Yanha Bhi Hai -
🔱  Clik Karne Yanha 👉 http://mukundnandan.blogspot.com
🔱 Aur Yanha 👉 http://yormukund.wordpress.com
🔱  Aur Yanha 👉 http://yormukund.blogspot.com
🔱  Aur Yanha 👉 http://facebook.com/mukund.nandan
Add.:
Jyotish Tantra Vastu Shodh Sansthan
(Ujwal Bhavishya Darshan)
Khetari Nehru Nagar
Arrah - 802301
Bhojpur, Bihar.
Ph/whatsApp.-09334534189

Wednesday, 3 January 2018

क्रोध और स्वार्थ


हम क्रोध और स्वार्थ को एक सामान्य भावना मानते हैं लेकिन ये सामान्य भावना व्यक्ति के भीतर भ्रम की स्थिति पैदा करती है। इसके फलस्वरूप हमारा मस्तिष्क सही और गलत के बीच अंतर करना छोड़ देता है, इसलिए इंसान को क्रोध के हालातों से बचकर हमेशा शांत रहना चाहिए।

इंसान का स्वार्थ उसे अन्य लोगों से दूर ले जाकर नकारात्मक हालातों की ओर धकेलता है। परिणामस्वरूप व्यक्ति अकेला रह जाता है। स्वार्थ शीशे में फैली धूल की तरह है, जिसकी वजह से व्यक्ति अपना प्रतिबिंब ही नहीं देख पाता। अगर जीवन में खुश रहना चाहते हैं तो स्वार्थ को कभी अपने पास भी ना आने दें।

¶🌿〰🌺➰🌺〰

*अच्छे के साथ अच्छे बनें *पर बुरे के साथ बुरे नहीं।*


☘☘☘ ☘ 🌻🌻🌻🌻🌻

 *नेक लोगों की संगत से*
*हमेशा भलाई ही मिलती हे,*
*क्योंकि....*
*हवा जब फूलो से गुज़रती हे,*
*तो वो भी खुश्बुदार हो जाती हे.*

Get Solution For Your Personal & Familiar Life Problems Thhrough Astro-Tantra & Vastu By Your Mukund Nandan .. Contact/whatsApp : 09334534189
🍁🍁 Aapke Liye Anya Mahatva-Purna Jankari Yanha Bhi Hai -
🔱  Clik Karne Yanha 👉 http://mukundnandan.blogspot.com
🔱 Aur Yanha 👉 http://yormukund.wordpress.com
🔱  Aur Yanha 👉 http://yormukund.blogspot.com
🔱  Aur Yanha 👉 http://facebook.com/mukund.nandan
Add.:
Jyotish Tantra Vastu Shodh Sansthan
(Ujwal Bhavishya Darshan)
Khetari Nehru Nagar
Arrah - 802301
Bhojpur, Bihar.
Ph/whatsApp.-09334534189

मेरी उम्मीदों के *मीनार*

"न मैं *गिरा*
  और न मेरी उम्मीदों के *मीनार* गिरे..! 
पर.. *लोग* मुझे गिराने मे कई बार *गिरे*...!!"

सवाल जहर का नहीं था 
वो तो मैं पी गया,
तकलीफ लोगों को तब हुई, 
जब मैं *जी गया.*
@@@@@@@@@@@@@@@@@@2@@@@@@@@@@@@@

  *डाली  पर  बैठे  हुए  परिंदे  को  पता  है  कि  डाली  कमज़ोर  है ..*
*फिर  भी  वो  उस  डाली  पर  बैठता है  क़्योकी  उसको  डाली  से  ज़यादा  अपने  पंख  पर  भरोसा  है. ".
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

*खुद की योग्यता पर ही भरोसा करना क्योंकि सहारे कितने भी अच्छे हों,साथ छोड ही जाते हैं...*

@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

*दो बातों की गिनती करना छोड़ दीजिये...*
*ख़ुद का दु:ख*
*और* 
*दूसरे का सुख*
*ज़िन्दगी आसान हो जाएगी।*
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

*देने के लिये "दान"*
         *लेने के लिये "ज्ञान"*
              *और*
*त्यागने के लिए "अभिमान"*
    *सर्वश्रेष्ठ है*
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

*अच्छे के साथ अच्छे बनें *पर  बुरे के  साथ बुरे नहीं।*
           
☘☘☘ ☘ 🌻🌻🌻🌻🌻
       *नेक लोगों की संगत से*
    *हमेशा भलाई ही मिलती हे,*
                  *क्योंकि....*
   *हवा जब फूलो से गुज़रती हे,*
 *तो वो भी खुश्बुदार हो जाती हे.*

Get Solution For Your Personal & Familiar Life Problems Thhrough Astro-Tantra & Vastu By Your Mukund Nandan .. Contact/whatsApp : 09334534189
    
  🍁🍁 Aapke Liye Anya Mahatva-Purna Jankari Yanha Bhi Hai - 
 🔱  Clik Karne Yanha 👉 http://mukundnandan.blogspot.com 
🔱 Aur Yanha 👉 http://yormukund.wordpress.com 
🔱  Aur Yanha 👉 http://yormukund.blogspot.com 
🔱  Aur Yanha 👉 http://facebook.com/mukund.nandan 
Add.: 
Jyotish Tantra Vastu Shodh Sansthan 
(Ujwal Bhavishya Darshan) 
Khetari Nehru Nagar 
Arrah - 802301 
Bhojpur, Bihar. 
Ph/whatsApp.-09334534189

Thursday, 28 December 2017

जय सनातन


कलेंडर बदलिए अपनी संस्कृति नही।
अपनी संस्कृति की झलक को अवश्य पढ़ें और साझा करें ।।
1 जनवरी को क्या नया हो रहा है ?????

* न ऋतु बदली.. न मौसम
* न कक्षा बदली... न सत्र
* न फसल बदली...न खेती
* न पेड़ पौधों की रंगत
* न सूर्य चाँद सितारों की दिशा
* ना ही नक्षत्र।।
1 जनवरी आने से पहले ही सब नववर्ष की बधाई देने लगते हैं। मानो कितना बड़ा पर्व हो।
नया केवल एक दिन ही नही
कुछ दिन तो नई अनुभूति होनी ही चाहिए। आखिर हमारा देश त्योहारों का देश है।
ईस्वी संवत का नया साल 1 जनवरी को और भारतीय नववर्ष (विक्रमी संवत) चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। आईये देखते हैं दोनों का तुलनात्मक अंतर:

1. प्रकृति-
एक जनवरी को कोई अंतर नही जैसा दिसम्बर वैसी जनवरी.. वही चैत्र मास में चारो तरफ फूल खिल जाते हैं, पेड़ो पर नए पत्ते आ जाते हैं। चारो तरफ हरियाली मानो प्रकृति नया साल मना रही हो I

2. मौसम,वस्त्र-

दिसम्बर और जनवरी में वही वस्त्र, कंबल, रजाई, ठिठुरते हाथ पैर.. लेकिन
चैत्र मास में सर्दी जा रही होती है, गर्मी का आगमन होने जा रहा होता है I

3. विद्यालयो का नया सत्र- दिसंबर जनवरी मे वही कक्षा कुछ नया नहीं..
जबकि मार्च अप्रैल में स्कूलो का रिजल्ट आता है नई कक्षा नया सत्र यानि विद्यालयों में नया साल I

4. नया वित्तीय वर्ष-

दिसम्बर-जनबरी में कोई खातो की क्लोजिंग नही होती.. जबकि 31 मार्च को बैंको की (audit) क्लोजिंग होती है नए बही खाते खोले जाते है I सरकार का भी नया सत्र शुरू होता है I

5. कलैण्डर-

जनवरी में नया कलैण्डर आता है..
चैत्र में नया पंचांग आता है I उसी से सभी भारतीय पर्व, विवाह और अन्य महूर्त देखे जाते हैं I इसके बिना हिन्दू समाज जीवन की कल्पना भी नही कर सकता इतना महत्वपूर्ण है ये कैलेंडर यानि पंचांग I

6. किसानो का नया साल- दिसंबर-जनवरी में खेतो में वही फसल होती है..
जबकि मार्च-अप्रैल में फसल कटती है नया अनाज घर में आता है तो किसानो का नया वर्ष और उत्साह I

7. पर्व मनाने की विधि-

31 दिसम्बर की रात नए साल के स्वागत के लिए लोग जमकर शराब पीते है, हंगामा करते है, रात को पीकर गाड़ी चलने से दुर्घटना की सम्भावना, रेप जैसी वारदात, पुलिस प्रशासन बेहाल और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का विनाश..

जबकि भारतीय नववर्ष व्रत से शुरू होता है पहला नवरात्र होता है घर घर मे माता रानी की पूजा होती है I शुद्ध सात्विक वातावरण बनता है I

8. ऐतिहासिक महत्त्व- 1 जनवरी का कोई ऐतिहासिक महत्व नही है..
जबकि चैत्र प्रतिपदा के दिन महाराज विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी संवत् की शुरुआत, भगवान झूलेलाल का जन्म, नवरात्रे प्रारंम्भ, ब्रम्हा जी द्वारा सृष्टि की रचना इत्यादि का संबंध इस दिन से है I

एक जनवरी को अंग्रेजी कलेंडर की तारीख और अंग्रेज मानसिकता के लोगो के अलावा कुछ नही बदला..
अपना नव संवत् ही नया साल है I
जब ब्रह्माण्ड से लेकर सूर्य चाँद की दिशा, मौसम, फसल, कक्षा, नक्षत्र, पौधों की नई पत्तिया, किसान की नई फसल, विद्यार्थीयों की नई कक्षा, मनुष्य में नया रक्त संचरण आदि परिवर्तन होते है। जो विज्ञान आधारित है I
अपनी मानसिकता को बदले I विज्ञान आधारित भारतीय काल गणना को पहचाने। स्वयं सोचे की क्यों मनाये हम 1 जनवरी को नया वर्ष..???

"एक जनवरी को कैलेंडर बदलें.. अपनी संस्कृति नहीं"
आओ जागेँ जगायेँ, भारतीय संस्कृति अपनायेँ और आगे बढ़े I
।।जय श्री राम जय सनातन धर्म।।
⛳🕉⛳🕉⛳🕉⛳

नया कलैण्डर San 2018 Eshvi शुभ और मंगलमय हो


*🍁🌴📚✍कीमती बात✍📚🌴🍁*

💎💎💎💎💎💎💎💎💎💎💎

*_✍🏻एक बार मीठे हलवे की कटोरी सामने आयी...तो ऐसे ही ध्यान आया की इसमें काजू,बादाम,सूजी यह सब तो दिखाई दे रहे हैं, पर जिस चीज से इसमें मिठास हैं वह शक्कर तो कही नजर ही नही आ रही हैं..._*

*_☝🏻ठीक ऐसे ही हमारे जीवन में भी कुछ आप जैसे लोग हैं, जो दिखाई तो नही देते, पर उनके अपनेपन की मिठास हमारे जीवन को हमेशा आनंदित करती रहती हैं..!!  _*Clik N Read what R That -- http://mukundnandan.wordpress.com ..

Clik -  http://yormukund.wordpress.com ..
Clik - http://mukundnandan.blogspot.com ..
Clik -  http://yormukund.blogspot.com                      
         
   🙏🏻 💫   *******    💫🙏🏻
     *_🍁 शुभ और मंगलमय हो।🍁_*

    *_🌻🌴Ł🌻🌴🌻🌴🌻K🌴🌻_*
 
Holidays andObservances: -
1 Jan New Year's Day
5 Jan Guru Govind Singh Jayanti  
14 Jan Pongal
14 Jan Makar Sankranti
 22 Jan Vasant Panchami
26 Jan Republic Day
31 Jan Guru Ravidas Jayanti
10 Feb Maharishi Dayanand Saraswati Jayanti
13 Feb Maha Shivaratri/Shivaratri
19 Feb Shivaji Jayanti
1 Mar Holika Dahana
2 Mar Holi
18 Mar Chaitra Sukhladi
25 Mar Rama Navami
29 Mar Mahavir Jayanti
30 Mar Good Friday
1 Apr Hazarat Ali's Birthday
1 Apr Easter Day
14 Apr Vaisakhi
14 Apr Ambedkar Jayanti
15 Apr Mesadi/Vaisakhadi
30 Apr Buddha Purnima/Vesak
9 May Birthday of Ravindranath
15 Jun Ramzan Id/Eid-ul-Fitar
15 Jun Jamat Ul-Vida
14 Jul Rath Yatra
15 Aug Independence Day
17 Aug Parsi New Year
 22 Aug Bakr Id/Eid ul-Adha
25 Aug Onam
26 Aug Raksha Bandhan (Rakhi)
 3 Sep Janmashtami
13 Sep Ganesh Chaturthi/Vinayaka Chaturthi
21 Sep Muharram/Ashura
2 Oct Mahatma Gandhi Jayanti
16 OctMaha Saptami
17 OctMaha Navami
17 OctMaha Ashtami
19 OctDussehra (Maha Navami)
24 OctMaharishi Valmiki Jayanti
27 OctKaraka Chaturthi (Karva Chauth)
6 Nov Naraka Chaturdasi
7 Nov Diwali/Deepavali
 8 Nov Govardhan Puja
9 Nov Bhai Duj
13 Nov Chhat Puja (Pratihar Sashthi/Surya Sashthi)
21 Nov Milad un-Nabi/Id-e-Milad
23 Nov Guru Nanak Jayanti
24 Nov Guru Tegh Bahadur's Martyrdom Day
24 Dec Christmas Eve
25 Dec Christmas


Tuesday, 26 December 2017

PANCH TANTRA


************STORIES FOR YOU***************

Story No. 1 – पानी और प्यासा कौआ (A Thirsty crow)

गर्मियों के दिन थे. दोपहर के समय बहुत ही सख्त गर्मी पड़ रही थी. एक कौआ पानी की तलाश में इधर – उधर भटक रहा था. लेकिन उसे कही भी पानी नहीं मिला. अंत में वह थका हुआ एक बाग में पहुँचा. वह पेड़ की शाखा पर बैठा हुआ था की अचानक उसकी नजर वृक्ष के नीचे पड़े एक घड़े पर गई. वह उड़कर घड़े के पास चला गया.
वहां उसने देखा कि घड़े में थोड़ा पानी है. वह पानी पीने के लिए नीचे झुका लेकिन उसकी चोंच पानी तक न पहुँच सकी. ऐसा इसलिए हो रहा था क्योंकि घड़े में पानी बहुत कम था.
परन्तु वह कौआ हताश नहीं हुआ बल्कि पानी पीने के लिए उपाय सोचने लगा. तभी उसे एक उपाय सूझा. उसने आस – पास बिखरे हुए कंकर उठाकर घड़े में डालने शुरू कर दिए. लगातार पानी में कंकड़ डालने से पानी ऊपर आ गया. फिर उसने आराम से पानी पिया और उड़ गया.
इस कहानी से शिक्षा :
दोस्तों जहाँ चाह होती है वहीँ राह होती है. कौवे को पानी की बहुत ज्यादा प्यास लगी थी. उसे पानी की बहुत आवश्यकता थी. जब उसे घड़े में पानी मिला तो वह Idea ढूंढने लगा और पानी पीने में मे कामयाब भी हुआ. हमें भी इस कहानी से यह जरुर सीखना चाहिए कि अगर हमें भी कुछ पाना है या हमें भी सफल होना है तो पहले हमारे अन्दर यह सोच आनी चाहिए की हमें भी सफल होना है.
अगर हम सफल होने के लिए अपने कदम बढ़ाएंगे तो हमें सफलता प्राप्त करने के रास्ते आसानी से मिलने लगेंगे. जहाँ चाह वहां राह और आवश्यकता ही हमेशा अविष्कार की जननी होती है.

Story No. 2 – एक चालाक लोमड़ी (A Clever Fox)

एक लोमड़ी बहुत भूखी थी. वह अपनी भूख मिटने के लिए भोजन की खोज में इधर – उधर घूमने लगी. जब उसे सारे जंगल में भटकने के बाद भी कुछ न मिला तो वह गर्मी और भूख से परेशान होकर एक पेड़ के नीचे बैठ गई. अचानक उसकी नजर ऊपर गई. पेड़ पर एक कौआ बैठा हुआ था. उसके मुंह में रोटी का एक टुकड़ा था. कौवे को देखकर लोमड़ी के मुँह में पानी भर आया. वह कौवे से रोटी छीनने का उपाय सोचने लगी.
तभी उसने कौवे को कहा, " क्यों भई कौआ भैया ! सुना है तुम गीत बहुत अच्छे गाते हो. क्या मुझे गीत नहीं सुनाओगे ?. कौआ अपनी प्रशंसा को सुनकर बहुत खुश हुआ. वह लोमड़ी की बातो में आ गया. गाना गाने के लिए उसने जैसे ही अपना मुँह खोला, रोटी का टुकड़ा नीचे गिर गया. लोमड़ी ने झट से वह टुकड़ा उठाया और वहां से भाग गई. अब कौआ अपनी मूर्खता पर पछताने लगा.
इस कहानी से शिक्षा :
यह छोटी कहानी हमें स्पष्ट सन्देश देती है की कभी भी हो अपनी झूठी प्रशंसा से हमें बचना चाहिए. कई बार हमारी Life में हमें कई ऐसे लोग मिलते है जो हमसे अपना Important काम निकालने के लिए हमारी झूठी तारीफ़ करते है. एक बार जब वे हमसे अपना काम निकाल लेते है तो उसके बाद फिर हमें पूछते भी नहीं. इसलिए हमेशा झूठी प्रसंशा से बचे.

Story No. 3 – दो बिल्लियाँ और बन्दर ( Two cats and a monkey)

एक नगर में दो बिल्लियाँ रहती थी. एक दिन उन्हें रोटी का एक टुकड़ा मिला. वे दोनों आपस में लड़ने लगी. वे उस रोटी के टुकड़े को दो समान भागों में बाँटना चाहती थी लेकिन उन्हें कोई ढंग नहीं मिल पाया.
उसी समय एक बन्दर उधर से निकल रहा था. वह बहुत ही चालाक था. उसने बिल्लियों से लड़ने का कारण पूछा. बिल्लियों ने उसे सारी बात सुनाई. वह तराजू ले आया और बोला, " लाओ, मैं तुम्हारी रोटी को बराबर बाँट देता हूँ. उसने रोटी के दो टुकड़े लेकर एक – एक पलड़े में रख दिए. वह बन्दर तराजू में जब रोटी को तोलता तो जिस पलड़े में रोटी अधिक होती, बन्दर उसे थोड़ी – सी तोड़ कर खा लेता.
इस प्रकार थोड़ी – सी रोटी रह गई. बिल्लियों ने अपनी रोटी वापस मांगी. लेकिन बन्दर ने शेष बची रोटी भी मुँह में डाल ली. फिर बिल्लियाँ उसका मुँह देखती रह गई.
इस कहानी से शिक्षा :
बचपन से आपने सुना होगा की कभी भी हमें आपस में लड़ना नहीं चाहिए. कोई भी दोस्त या परिवार तब तक बहुत मजबूत होता है, जब तक उनमे आपसी प्यार और विश्वास होता है.
एक बार जब वह आपस में लड़ने लग जाते है तो इससे दूसरे लोग भी फायदा उठाते है. वह इस लड़ाई को बड़ा बनाकर अपना मुनाफा ढूंढ लेते है. इसलिए लड़ने से अच्छा है एक साथ रहना. किसी भी Problem या मुसीबत को मिलकर दूर करना.

Story No. 4 – अंगूर खट्टे है (The Grapes Are Sour)

एक बार एक लोमड़ी बहुत भूखी थी. वह भोजन की तलाश में इधर – उधर भटकती रही लेकिन कही से भी उसे कुछ भी खाने को नहीं मिला. अंत में थक हारकर वह एक बाग़ में पहुँच गयी. वहां उसने अंगूर की एक बेल देखी. जिसपर अंगूर के गुच्छे लगे थे.
वह उन्हें देखकर बहुत खुश हुई. वह अंगूरों को खाना चाहती थी, पर अंगूर बहुत ऊँचे थे. वह अंगूरों को पाने के लिए ऊँची – ऊँची छलांगे लगाने लगी. किन्तु वह उन तक पहुँच न सकी. वह ऐसा करते – करते बहुत थक चुकी थी. आखिर वह बाग से बाहर जाते हुए कहने लगी कि अंगूर खट्टे है. अगर मैं इन्हें खाऊँगी तो बीमार हो जाउंगी.
इस कहानी से शिक्षा :
दोस्तों कभी भी हो हमें हर चीज या हालात में हमेशा अच्छाई ढूंढनी चहिये. हम अगर कोई चीज प्राप्त न कर सके तो उसे बुरा नहीं कहना चाहिए. बहुत सारे लोगो की यह प्रॉब्लम होती है की वह अगर किसी चीज में Succes नहीं हुए या कोई काम कर न सके तो वह खुद में कमियां देखने के बजाय उस काम में ही कमियाँ निकालने लगते है. हमें लोमड़ी की तरह अंगूर खट्टे है कभी नहीं बोलना है.

Story No. 5 – लालची कुत्ता (A Greedy Dog)

एक गाँव में एक कुत्ता था. वह बहुत लालची था. वह भोजन की खोज में इधर – उधर भटकता रहा. लेकिन कही भी उसे भोजन नहीं मिला. अंत में उसे एक होटल के बाहर से मांस का एक टुकड़ा मिला. वह उसे अकेले में बैठकर खाना चाहता था. इसलिए वह उसे लेकर भाग गया.
एकांत स्थल की खोज करते – करते वह एक नदी के किनारे पहुँच गया. अचानक उसने अपनी परछाई नदी में देखी. उसने समझा की पानी में कोई दूसरा कुत्ता है जिसके मुँह में भी मांस का टुकड़ा है.
उसने सोचा क्यों न इसका टुकड़ा भी छीन लिया जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाएगा. वह उस पर जोर से भौंका. भौंकने से उसका अपना मांस का टुकड़ा भी नदी में गिर पड़ा. अब वह अपना टुकड़ा भी खो बैठा. अब वह बहुत पछताया तथा मुँह लटकाता हुआ गाँव को वापस आ गया.
इस कहानी से शिक्षा :
लालच बुरी बला है. हमें कभी भी लालच नहीं करना चाहिए. जो भी इंसान लालच करता है वह अपनी लाइफ में कभी भी खुश नहीं रह सकता. हमें अपनी मेहनत या किस्मत का जितना भी मिल गया. उससे अपना काम निकालना चाहिए.
लेकिन अगर हम थोड़ा ज्यादा के चक्कर में लालच करेंगे तो हमारे पास अभी जितना है उससे भी हाथ धोना पड़ सकता है. इसलिए कहते है ज्यादा लालच अच्छा नहीं होता.
दोस्तों ! हमें पूरी उम्मीद है की आपको पंचतन्त्र की ये 5 प्रसिद्ध कहानियाँ जरुर पसंद आई होगी. अपनी राय अवश्य दे.

Get Solutions For Your Personal & Familiar Life Problems Through Astro-Tantra & Vastu By - Mukund//.
Contact or whatsApp : 09334534189
or Visit -
Ujwal Bhavishya Darshan
Jyotish Tantra Vastu
Shodh Sansthan
Khetari Nehru Nagar
Arrah - 802301
Bhojpur, Bihar.