Monday, 25 December 2017

घर में तुलसी का पौधा


तुलसी का पौधा कब लगाना चाहिए ? तुलसी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए?  तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए ? तुलसी का पौधा लगाने की विधि तुलसी पूजा विधि तुलसी के पौधे की देखभाल तुलसी के पौधे की जानकारी तुलसी का पौधा कहा लगाए ?
 अधिकांश हिन्दू परिवारों में
तुलसी का पौधा  लगाने की परम्परा प्राचीन काल से ही चली आ रही है। शायद ही कोई ऐसा हिन्दू घर होगा जहाँ तुलसी का पौधा  ना लगा हो। तुलसी के पौधे को एक तरह से देवी लक्ष्मी का रूप माना गया है। कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी की पूजा-अर्चना होती है, उस घर के ऊपर देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। ऐसा भी माना जाता है कि जिस स्थान पर तुलसी का पौधा होता है वहाँ भगवान विष्णु का निवास होता है।
शास्त्रों में तुलसी को पूजनीय, पवित्र और देवी स्वरूप माना गया है। इस कारण यदि आपके घर में भी तुलसी का पौधा  हो तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए नहीं तो आपको लाभ की जगह नुकसान भी हो सकता है। यदि आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो आप पर सभी देवी देवताओं की कृपा सदैव बनी रहेगी।
तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए ?
वास्तु शास्त्र के अनुसार हर पौधे को लगाने की एक निश्चित दिशा होती है। यदि हम किसी पौधे को वास्तु शास्त्र में बताई गयी दिशा के अनुसार लगाते हैं तो हमें कभी भी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
अगर वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में तुलसी का पौधा  उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए क्योंकि माना जाता है इस दिशा में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में बरकत बनी रहती है और घर में आने वाली लक्ष्मी टिकती है।
तुलसी का पौधा कब लगाना चाहिए
तुलसी का पौधा कब लगाना चाहिए ? ..  जिससे हमारा तुलसी का पौधा सूखे नहीं। अक्सर देखने में आता है कि तुलसी का पौधा लगाने के बाद जल्दी ही सूख जाता है। ऐसे में हमारे मन में सवाल उठता है कि आखिर तुलसी का पौधा कब लगाना चाहिए ?आज हम आपको तुलसी का पौधा लगाने की विधि  बताएँगे जिससे आपकी यह समस्या समाप्त हो जाएगी कि आखिर तुलसी का पौधा कब लगाना चाहिए ।
 नीचे वेबसाइट पर एक बार जरूर visit करें
Website Link : http://yormukund.wordpress.com/
तुलसी का पौधा Tulsi ka Paudha तभी लगाना चाहिए जब बहुत ज्यादा गर्मी या सर्दी ना हो। बहुत ज्यादा गर्मी या बहुत ज्यादा सर्दी में तुलसी का पौधा  लगाने से यह अक्सर सूख जाता है। इसे आप बरसात के समय लगा सकते हैं।
तुलसी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए ?
अगर आप सोच रहे हैं कि तुलसी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए ..तो अगर मुहूर्त की बात करें तो इसे किसी रविवार के दिन लगाना शुभ होता है। इसे आप किसी गमले में भी उगा सकते हैं। ध्यान रहे मिट्टी उपजाऊ ही होनी चाहिए।
अक्सर आपने देखा होगा कि हम अपने तुलसी के पौधे की देखभाल सही तरह से करते हैं फिर भी तुलसी का पौधा  सूख जाता है। माना जाता है कि इस तरह तुलसी का सूख जाना घर के लिए अशुभ होता है। यह घर में आने वाली किसी मुसीबत का संकेत भी हो सकता है। कहा जाता है इस तरह तुलसी सूखकर घर में आने वाली मुसीबत का संकेत देती है।
यदि तुलसी का पौधा सूख जाए तो क्या करना चाहिए ?
 हम आपको बताएँगे कि यदि घर में तुलसी सूख जाए तो क्या करना चाहिए। कभी कभी ऐसा होता है कि हमारे घर में लगा तुलसी का पौधा  सूख जाता है। यदि घर में तुलसी सूख जाए तो उसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए और उसके स्थान पर एक दूसरा तुलसी का पौधा  लगाना चाहिए। माना जाता है कि सूखा हुआ तुलसी का पौधा घर में नहीं रहना चाहिए। यदि घर में सूखा हुआ तुलसी का पौधा होगा तो यह घर में होने वाली बरकत में बाधा उत्पन्न करेगा। इसलिए घर में सूखा हुआ तुलसी का पौधा भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

 नीचे वेबसाइट पर एक बार जरूर visit करें
Website Link : http://mukundnandan.wordpress.com/
 Get Solutions For Your Personal & Familiar Life Problems Through Astro-Tantra & Vastu By - Mukund//.
Contact or whatsApp : 09334534189
or Visit -
Ujwal Bhavishya Darshan
Jyotish Tantra Vastu
Shodh Sansthan
Khetari Nehru Nagar
Arrah - 802301
Bhojpur, Bihar.

Saturday, 23 December 2017

आप पर कोई वशीकरण से लेकर .... प्रयोग तक कर सकता हैं

ज्योतिष वास्तु संस्कार की
       सप्रेम प्रस्तुति

👚 👕 👖 👔 👗 👘 👕🧥

🌲 🌳 🌴 🌱 🌿☘ 🍀 🎋

   आपके जीवन में कपड़ो का
               महत्व
🧥👘 👗 👔 👖 👚 🧥👘


कपड़े ना सिर्फ शरीर ढकने के काम आते है बल्कि हमारे व्यक्तित्व,व्यवसाय,स्तर के साथ साथ हमारे  चरित्र व्यवहार,आत्मविश्वास को भी दर्शाने के काम आते हैं किसी भी व्यक्ति को उसके कपड़े पहनने के तरीके से,कपड़ो के रंग से,कपड़ो की गुणवत्ता से अर्थात पहनावे से सरलता से पहचाना जा सकता हैं की उसका सामाजिक स्तर उसकी सोच व व्यवसाय किस प्रकार का है।

     लेकिन आप ये नही समझते कि आप जिस रंग के कपड़े पहन रहे हो आपके लिये कितने सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव दे रहे है । जब एक पत्थर याने नग का छोटा सा टुकड़ा अंगूठी में पहना जाता हैं और उसका असर होता हैं तो क्या शरीर पर जो कपड़े पहने जाते उसका कितना असर जिंदगी पर होगा ।

    आइये आज ज्योतिष अनुसार आपको कुछ नया सिखाते हैं ।

    कभी भी फ़टे पुराने कपड़े नही धारण करे क्योंकि  फटे-पुराने कपड़े पहनना हमारी संस्कृति के अनुसार नहीं है लेकिन इससे भी अधिक ऐसे कपड़े शुक्र ग्रह को भी प्रभावित करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फटे उपवस्त्र हमारी शारीरिक क्षमता एवं ऊर्जा को नष्ट कर देते हैं तथा तन-मन को शिथिल बनाकर अनेक बीमारियों को जन्म देने वाले होते हैं। फ़टे पुराने जले और गंदे कपड़े पहनने से शुक्र खराब होकर बुरा असर देता है । शुक्र ऐश्वर्य प्रदान करता है, और गंदे कपड़े पहनने से ऐश्वर्य खत्म हो जाता है ।

      एक खास बात ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई भी वस्त्र जो बुनकर बनाया जाता है, उसके धागों पर बुध ग्रह अपना अधिपत्य रखता है। वह धागे जब एकत्रित करके बुने जाते हैं एवं आखिरकार जब उनसे एक वस्त्र तैयार किया जाता है तब वो वस्त्र शुक्र की श्रेणी में आ जाता।
इसके बाद उस वस्त्र को पहनने लायक बनाने के लिए जब हम सिलाई के लिए उसे उपयोग में लाने हेतु काटते हैं, तो उस पर मंगल ग्रह का प्रतीक लिए कैंची का उपयोग किया जाता है। उसे नाप देकर चन्द्र रूपी धागे से सिला जाता है। अंत में यह वस्त्र जब पहनने योग्य हो जाता है तो वो शनि का रूप धारण कर लेता है।

परंतु जो वस्त्र नए तथा बिना धुले हुए अर्थात कोरे हों उन्हें पहनकर हम शनि, मंगल, बुध, शुक्र और शनि से संबंधित समस्याओं को अपने ऊपर ले लेते हैं क्योंकि कपड़ों को सिलते समय सुई का इस्तेमाल होता है जो शनि के समान हैं इसी कारण कपड़े जब तक धुलते नहीं हैं वो कीलक की श्रेणी में आ जाते हैं। 

इसी कारण नए बिना धुले कपड़ों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।
इसलिए कपड़े वही पहनें तो साफ हों एवं कहीं से फटे ना हों। तभी आपको उनके माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होगी। इसलिये कभी भी जब हम दर्जी या टेलर से कपड़े से नए कपड़े सिलवाकर लाये तो उसे पहले धो ले अथवा धारण या पहनने के पूर्व उस पर पानी छींटकर फिर पहने ।

  नए  कपड़े कब धारण करे ?
🧥
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार, वीरवार एवं शुक्रवार को ही नवीन वस्त्र पहनने चाहिएं। शनिवार को पहनने से वस्त्र शीघ्र फटता है। रविवार को पहनने से वस्त्र के जलने का डर रहता है तथा सोमवार को नवीन वस्त्र पहनने से पहनने वाले की आयु क्षीण होती है।

    सोने के लिए दूसरा वस्त्र होना चाहिए। सड़कों पर घूमने के लिए दूसरा और देवताओं की पूजा करने के लिए दूसरा वस्त्र रखना चाहिए।कभी भी सोने के वस्त्र पहन कर भगवान की पूजा नही
करना चाहिये ।

   क्या हम कपड़े दान कर सकते ?🏼

कपड़ो का दान शुभ बताया गया किन्तु किसी पंडित को पुराने कपड़े दान में देना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से लक्ष्मी जी आपसे रूठ सकती है और आपको पैसों की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। लेकिन किसी जरूरतमंद को हम अपने पहने हुए कपड़े दे सकते हैं, परन्तु दान के रूप में नही।

          खास सलाह


ज्योतिषशास्त्र के अनुसार विवाह के इच्छ़ुक युवक युवतियों को काले रंग के कपड़ों का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि काला रंग शनि, राहु और केतु इन तीनों ग्रहों का प्रतिनिधित्व करता है जो विवाह में बाधक होते हैं।

अक्सर लोग घरों की अलमारी या दीवान में फटे-पुराने कपड़ों की एक पोटली रखते हैं। हालांकि कुछ लोग जो कपड़े अनुपयोगी हो गए हैं उनको कबर्ड या अलमारी के निचले हिस्से में रख छोड़ते हैं। फटे-पुराने कपड़ों या चादरों से भी घर में नकारात्मक मानसिकता और ऊर्जा का निर्माण होता है। इस तरह के वस्त्रों को किसी को दान कर देना चाहिए या इसका किसी और काम में उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा कभी फटी बनियान, जांघिये या फटे कपड़े न पहने।

     कपड़े लग्न अनुसार पहनने से सकारात्मक असर के साथ कई बीमारी से भी मुक्ति मिलती हैं, जैसे सिंह लग्न वाले व्यक्ति यदि काला औऱ नीला रंग ज्यादा पहनेगे तो बीमारी, मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन, उलझन समस्या आदि का सामना करना पड़ सकता हैं ।

      क्या आप जानते हो❓

     यदि आपके घर से आपके अंतःवस्त्र चोरी हुए या  बार बार
गायब हो रहे तो आप पर कोई वशीकरण से लेकर मारण प्रयोग तक कर सकता हैं । खास तौर पर ये प्रयोग होली, दिवाली औऱ अमावस्या पर होते हैं । इसलिये जरा सावधान रहें ।

Get Solutions For Your Personal & Familiar Life Problems Through Astro-Tantra & Vastu By - Mukund//.
Contact or whatsApp : 09334534189
or Visit -
Ujwal Bhavishya Darshan
Jyotish Tantra Vastu
Shodh Sansthan
Khetari Nehru Nagar
Arrah - 802301
Bhojpur, Bihar.

Friday, 22 December 2017

नयी सदी से मिल रही, दर्द भरी सौगात!



🔹नयी सदी से मिल रही, दर्द भरी सौगात!
       बेटा कहता बाप से, तेरी क्या औकात!!
🔹पानी आँखों का मरा, मरी शर्म औ लाज!
      कहे बहू अब सास से, घर में मेरा राज!!
🔹भाई भी करता नहीं, भाई पर विश्वास!
     बहन पराई हो गयी, साली खासमखास!!
🔹मंदिर में पूजा करें, घर में करें कलेश!
      बापू तो बोझा लगे, पत्थर लगे गणेश!!
🔹बचे कहाँ अब शेष हैं, दया, धरम, ईमान!
      पत्थर के भगवान हैं, पत्थर दिल इंसान!!
🔹पत्थर के भगवान को, लगते छप्पन भोग!
      मर जाते फुटपाथ पर, भूखे, प्यासे लोग!!
🔹फैला है पाखंड का, अन्धकार सब ओर!
     पापी करते जागरण, मचा-मचा   कर शोर!
🔹पहन मुखौटा धरम का, करते दिन भर पाप!
     भंडारे करते फिरें, घर में भूखा बाप! .. 😒 .. 😒.. 😒.. 😒
Get Solutions For Your Personal & Familiar Life Problems Through Astro-Tantra & Vastu By - Mukund//.
Contact or whatsApp : 09334534189

Wednesday, 20 December 2017

🍃 . Arogya . 🍃


🍃 Arogya 🍃
      स्वस्थ रहें 
      -------------
1-- 90 प्रतिशत रोग केवल पेट से होते हैं। पेट में कब्ज नहीं रहना चाहिए। अन्यथा रोगों की कभी कमी नहीं रहेगी।

2-- कुल 13 अधारणीय वेग हैं |

3--160 रोग केवल मांसाहार से होते है |

4-- 103 रोग भोजन के बाद जल पीने से होते हैं। भोजन के 1 घंटे बाद ही जल पीना चाहिये।

5-- 80 रोग चाय पीने से होते हैं।

6-- 48 रोग ऐलुमिनियम के बर्तन या कुकर के खाने से होते हैं।

7-- शराब, कोल्डड्रिंक और चाय के सेवन से हृदय रोग होता है।

8-- अण्डा खाने से हृदयरोग, पथरी और गुर्दे खराब होते हैं।

9-- ठंडे जल (फ्रिज) और आइसक्रीम से बड़ी आंत सिकुड़ जाती है।

10-- मैगी, गुटका, शराब, सूअर का माँस, पिज्जा, बर्गर, बीड़ी, सिगरेट, पेप्सी, कोक से बड़ी आंत सड़ती है।

11-- भोजन के पश्चात् स्नान करने से पाचनशक्ति मन्द हो जाती है और शरीर कमजोर हो जाता है।

12-- बाल रंगने वाले द्रव्यों (हेयरकलर) से आँखों को हानि (अंधापन भी) होती है।

13-- दूध (चाय) के साथ नमक (नमकीन पदार्थ) खाने से चर्म रोग हो जाता है।

14-- शैम्पू, कंडीशनर और विभिन्न प्रकार के तेलों से बाल पकने, झड़ने और दोमुहें होने लगते हैं।

15-- गर्म जल से स्नान से शरीर की प्रतिरोधक शक्ति कम हो जाती है और शरीर कमजोर हो जाता है। गर्म जल सिर पर डालने से आँखें कमजोर हो जाती हैं।

16-- टाई बांधने से आँखों और मस्तिश्क हो हानि पहुँचती है।

17-- खड़े होकर जल पीने से घुटनों (जोड़ों) में पीड़ा होती है।

18-- खड़े होकर मूत्र-त्याग करने से रीढ़ की हड्डी को हानि होती है।

19-- भोजन पकाने के बाद उसमें नमक डालने से रक्तचाप (ब्लडप्रेशर) बढ़ता है।

20-- जोर लगाकर छींकने से कानों को क्षति पहुँचती है।

21-- मुँह से साँस लेने पर आयु कम होती है।

22-- पुस्तक पर अधिक झुकने से फेफड़े खराब हो जाते हैं और क्षय (टीबी) होने का डर रहता है।

23-- चैत्र माह में नीम के पत्ते खाने से रक्त शुद्ध हो जाता है, मलेरिया नहीं होता है।

24-- तुलसी के सेवन से मलेरिया नहीं होता है।

25-- मूली प्रतिदिन खाने से व्यक्ति अनेक रोगों से मुक्त रहता है।

26-- अनार आंव, संग्रहणी, पुरानी खांसी व हृदय रोगों के लिए सर्वश्रेश्ठ है।

27-- हृदय-रोगी के लिए अर्जुन की छाल, लौकी का रस, तुलसी, पुदीना, मौसमी, सेंधा नमक, गुड़, चोकर-युक्त आटा, छिलके-युक्त अनाज औशधियां हैं।

28-- भोजन के पश्चात् पान, गुड़ या सौंफ खाने से पाचन अच्छा होता है। अपच नहीं होता है।

29-- अपक्व भोजन (जो आग पर न पकाया गया हो) से शरीर स्वस्थ रहता है और आयु दीर्घ होती है।

30-- मुलहठी चूसने से कफ बाहर आता है और आवाज मधुर होती है।

31-- जल सदैव ताजा (चापाकल, कुएं आदि का) पीना चाहिये, बोतलबंद (फ्रिज) पानी बासी और अनेक रोगों के कारण होते हैं।

32-- नीबू गंदे पानी के रोग (यकृत, टाइफाइड, दस्त, पेट के रोग) तथा हैजा से बचाता है।

33-- चोकर खाने से शरीर की प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। इसलिए सदैव गेहूं मोटा ही पिसवाना चाहिए।

34-- फल, मीठा और घी या तेल से बने पदार्थ खाकर तुरन्त जल नहीं पीना चाहिए।

35-- भोजन पकने के 48 मिनट के अन्दर खा लेना चाहिए। उसके पश्चात् उसकी पोशकता कम होने लगती है। 12 घण्टे के बाद पशुओं के खाने लायक भी नहीं रहता है।

36-- मिट्टी के बर्तन में भोजन पकाने से पोशकता 100%, कांसे के बर्तन में 97%, पीतल के बर्तन में 93%, अल्युमिनियम के बर्तन और प्रेशर कुकर में 7-13% ही बचते हैं।

37-- गेहूँ का आटा 15 दिनों पुराना और चना, ज्वार, बाजरा, मक्का का आटा 7 दिनों से अधिक पुराना नहीं प्रयोग करना चाहिए।

38-- 14 वर्श से कम उम्र के बच्चों को मैदा (बिस्कुट, बे्रड, समोसा आदि) कभी भी नहीं खिलाना चाहिए।

39-- खाने के लिए सेंधा नमक सर्वश्रेश्ठ होता है उसके बाद काला नमक का स्थान आता है। सफेद नमक जहर के समान होता है।

40-- जल जाने पर आलू का रस, हल्दी, शहद, घृतकुमारी में से कुछ भी लगाने पर जलन ठीक हो जाती है और फफोले नहीं पड़ते।

41-- सरसों, तिल, मूंगफली या नारियल का तेल ही खाना चाहिए। देशी घी ही खाना चाहिए है। रिफाइंड तेल और वनस्पति घी (डालडा) जहर होता है।

42-- पैर के अंगूठे के नाखूनों को सरसों तेल से भिगोने से आँखों की खुजली लाली और जलन ठीक हो जाती है।

43-- खाने का चूना 70 रोगों को ठीक करता है।

44-- चोट, सूजन, दर्द, घाव, फोड़ा होने पर उस पर 5-20 मिनट तक चुम्बक रखने से जल्दी ठीक होता है। हड्डी टूटने पर चुम्बक का प्रयोग करने से आधे से भी कम समय में ठीक होती है।

45-- मीठे में मिश्री, गुड़, शहद, देशी (कच्ची) चीनी का प्रयोग करना चाहिए सफेद चीनी जहर होता है।

46-- कुत्ता काटने पर हल्दी लगाना चाहिए।

47-- बर्तन मिटटी के ही परयोग करन चाहिए।

48-- टूथपेस्ट और ब्रश के स्थान पर दातून और मंजन करना चाहिए दाँत मजबूत रहेंगे। (आँखों के रोग में दातून नहीं करना)

49-- यदि सम्भव हो तो सूर्यास्त के पश्चात् न तो पढ़े और लिखने का काम तो न ही करें तो अच्छा है।

50-- निरोग रहने के लिए अच्छी नींद और अच्छा (ताजा) भोजन अत्यन्त आवश्यक है।

51-- देर रात तक जागने से शरीर की प्रतिरोधक शक्ति कमजोर हो जाती है। भोजन का पाचन भी ठीक से नहीं हो पाता है आँखों के रोग भी होते हैं।

52-- प्रातः का भोजन राजकुमार के समान, दोपहर का राजा और रात्रि का भिखारी के समान।

आशा है स्वयं के परिवार में भी इसे लागु करेंगे।

Contact - Nisshul Aarogya Evam Swasthya Paramarsh Hetu Aavashyak Doccuments Aadhar Aadi Ke Sath.
Mukund Nandan Ji ..  A World Fame  Name For -- Solution For Personal & Familiar Life Problems Through Astro-Tantra-Vastu-Yoga-Pshyco-Treat-Aushadhi ....Call/whatsApp : 09334534189

भाग्य के भरोसे

*"भाग्य  बारिश का पानी है*
                      *और..*
          *परिश्रम कुंए का जल*....

    *बारिश में नहाना आसान तो है*,
                    *लेकिन....*
    *रोज नहाने के लिए हम बारिश* 
         *के सहारे नहीं रह सकते...!!*

     *इसी प्रकार भाग्य से कभी-कभी*
      *चीजे आसानी से मिल जाती है,*
   *किन्तु हमेशा भाग्य के भरोसे नहीं जी* 
                  *सकते...!!*

        
                  🌿🌺💐🌺🌿
                          🙏  🙏
     whatsApp/call - 09334534189 -- Solution For Personal & Familiar Life Problems Through Astro & Tantra. My Silance is Best Answer. - Mukund//.

सदा मुस्कुराते रहो


कभी कभी ठोकरें भी अच्छी होती हैं..!*  *क्योंकि*
*रास्ते की रुकावटों का पता चलता है..!*   *और*
*संभालने वाले हाथ किसके हैं..!*
*ये भी पता चलता है..!❞*

💐💐💐💐 🌹💞💝👏👏🙊🌹

*आँखे बंद करने से..*
      *मुसीबत नहीं टलती .!*
                  *और .*
       *मुसीबत आए बिना ..*
        *आँखे  नहीं खुलती...* 

     *छल* में बेशक *बल* है
                  लेकिन
  *प्रेम * में आज भी *हल* है..

       🌴  🌹💞💝👏👏
    

*हमारा व्यवहार कई बार हमारे ज्ञान से अधिक अच्छा साबित होता है।*

*क्योंकि जीवन में जब विषम परिस्थितियां आती हैं,*

*तब ज्ञान हार सकता है,*
*किन्तु व्यवहार से हमेशा जीत होने की संभावना रहती है।*       

*​💐😊सदा मुस्कुराते रहो 😊💐​*

whatsApp/Call : 09334534189

Monday, 18 December 2017

'💕💘दिमाग' में तो.. लोग खुद ही बसा लेते है..

*```एक बार संख्या 9 ने 8 को थप्पड़ मारा```*
*```8 रोने लगा```*... 
 *``` पूछा मुझे क्यों मारा```* ..?😎
,
 *``` 9 बोला```*... 
,
*```मैं बड़ा हु इसीलए मारा```*..
,
*```सुनते ही 8 ने 7 को मारा```*
*```और 9 वाली बात दोहरा दी```*
,
*```7 ने 6 को```*..
*```6 ने 5 को```*..
*```5 ने 4 को```*..
*```4 ने 3 को```*..
*```3 ने 2 को```*..
*```2 ने 1 को```*..
,
*```अब 1 किसको मारे 1 के निचे तो 0 था```* !😝
,
1 ने उसे मारा नहीं
बल्कि प्यार से उठाया
और उसे अपनी बगल में 
बैठा लिया
,
जैसे ही बैठाया...
उसकी ताक़त 10 हो गयी..!
और 9 की हालत खराब हो गई.
,
जिन्दगीं में किसी का साथ काफी हैं,
कंधे पर किसी का हाथ काफी हैं,
दूर हो या पास...क्या फर्क पड़ता हैं,
,
"अनमोल रिश्तों"
का तो बस "एहसास" ही काफी हैं !
बहुत ही खूबसूरत लाईनें..
,
किसी की मजबूरियाँ पे न हँसिये,
कोई मजबूरियाँ ख़रीद कर नहीं लाता..!
,
डरिये वक़्त की मार से,
बुरा वक़्त किसी को बताकर नही आता..!
,
अकल कितनी भी तेज ह़ो,
नसीब के बिना नही जीत सकती..
,
बीरबल अकलमंद होने के बावजूद,
कभी बादशाह नही बन सका...!!"
,
"ना तुम अपने आप को गले लगा सकते हो,
ना ही तुम अपने कंधे पर सर
रखकर रो सकते हो !
,
एक दूसरे के लिये जीने का नाम ही जिंदगी है! इसलिये वक़्त उन्हें दो जो
तुम्हे चाहते हों दिल से!
,
रिश्ते पैसो के मोहताज़ नहीं होते क्योकि कुछ रिश्ते मुनाफा नहीं देते पर
जीवन अमीर जरूर बना देते है "
,
आपके पास मारुति हो या बीएमडब्ल्यू -
सड़क वही रहेगी |
,
आप टाइटन पहने या रोलेक्स -
समय वही रहेगा |
,
आपके पास मोबाइल एप्पल का हो या सेमसंग - 
आपको कॉल करने वाले लोग नहीं बदलेंगे |
,
आप इकॉनामी क्लास में सफर करें
या बिज़नस में -
आपका समय तो उतना ही लगेगा |
,

,
एक सत्य ये भी है कि धनवानो का आधा धन तो ये जताने में चला जाता है की वे भी धनवान हैं |
,
कमाई छोटी या बड़ी हो सकती है....
पर रोटी की साईज़ लगभग
सब घर में एक जैसी ही होती है।
,
: शानदार बात
,
बदला लेने में क्या मजा है 
मजा तो तब है जब तुम
सामने वाले को बदल डालो..||
,
इन्सान की चाहत है कि उड़ने को पर मिले,
और परिंदे सोचते है रहने को घर मिले...!!
💕इसलिए कहा जाता है-💘

💕बसना हो तो...
'ह्रदय' में बसो किसी के..!👩

'💕💘दिमाग' में तो..
लोग खुद ही बसा लेते है..!!👩

              
 ❄❄❄❄❄❄❄
╔══════════════════╗
║    ❤💋प्रेम से कहिये जय श्री राधे  ║💋❤
╚══════════════════
💋💘💕ये sms अपने जीवन के अच्छे दोस्तों को भेजो, मुझे भी करना अगर मैं हूँ तो? ...👍💘👍👍👍👍........